रायगढ़: सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार निलंबित, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण में अनियमितता का आरोप

रायगढ़। पुसौर नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गुरुवार को निलंबित कर दिया है। मालाकार पर आरोप है कि जल आवर्धन पंप हाउस के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य में बिना कार्य हुए राशि का भुगतान किया गया। कई अन्य गड़बड़ियों के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव अजय तिर्की द्वारा जारी पत्र में मालाकार को निलंबित कर जेडी कार्यालय बिलासपुर में अटैच किया गया है। पिछले हफ्ते कलेक्टर ने मालाकार को हटाकर हाउसिंग बोर्ड के सब इंजीनियर गजेंद्र साहू को नगर पंचायत का प्रभार सौंपने का आदेश दिया था।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *