बालोद में आज से प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 9 से 13 जनवरी तक प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी का आयोजन किया जाएगा। जंबूरी का शुभारंभ आज दोपहर 2 बजे राज्यपाल रमेन डेका द्वारा किया जाएगा।

इस आयोजन के तहत आज से 13 जनवरी तक ग्राम दुधली में देश-विदेश से लगभग 15 हजार रोवर–रेंजर एकत्रित होंगे। कार्यक्रम के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन की भी उपस्थिति रहेगी।

जंबूरी के समापन समारोह में 12 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। आयोजन के दौरान भारतीय और वैश्विक संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिलेगी। साथ ही प्रतिभागियों के लिए विभिन्न रोमांचक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *