Nacho Dance Studio : नाचो डांस स्टूडियो की महिलाओं ने बिखेरा जलवा, संबलपुरी नृत्य में जीता प्रथम पुरस्कार

Nacho Dance Studio

Nacho Dance Studio : दुर्ग : रमेश गुप्ता : मध्य भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन ‘नाट्य नर्तन 2025’ का भव्य आयोजन 23 से 28 दिसंबर 2025 तक दुर्ग में किया गया। इस अखिल भारतीय राष्ट्रीय नृत्य, संगीत एवं ललित कला प्रतियोगिता में नाचो डांस स्टूडियो (NDS) के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई महत्वपूर्ण खिताब अपने नाम किए।

Nacho Dance Studio : ओपन एज कैटेगरी में महिलाओं का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के ‘ओपन एज’ ग्रुप (40 से 47 वर्ष) में नाचो डांस स्टूडियो की महिलाओं ने समूह लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम को पुरस्कार स्वरूप 10,000 रुपये की नकद धनराशि और ‘परफॉर्मेंस ऑफ द डे’ के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया। संबलपुरी समूह नृत्य की इस सफल टीम में पूनम ठाकुर, शैला डोंगरवार, वर्षा देशमुख, गोमती चंद्राकर, मन्नू रजक, आशा सिमोर, वर्षा साहू और यमुना टंडन शामिल रहीं।

एकल नृत्य में भी लहराया परचम
समूह नृत्य के अलावा व्यक्तिगत श्रेणियों में भी स्टूडियो का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा:

जूनियर एकल नृत्य: दीपिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।

सब-जूनियर कैटेगरी: जसवंत और सहिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

विशेष सम्मान और मार्गदर्शन
इस संपूर्ण प्रस्तुति का निर्देशन एवं कोरियोग्राफी प्रेम ताडी सर, शैलेश देवांगन और आस्था वर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान ‘गुरु सम्मान’ के अंतर्गत NDS के डायरेक्टर प्रेम ताडी जी को शाल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता
आयोजन के डायरेक्टर चेतन बोरकर ने बताया कि इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, असम एवं अन्य राज्यों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। विशेष रूप से संबलपुरी लोक नृत्य की प्रस्तुति को जजों और दर्शकों की ओर से भरपूर सराहना मिली।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *