महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: महायुति गठबंधन ने 68 सीटें निर्विरोध जीतीं, 15 जनवरी को अगला मतदान

मुंबई। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव की मतदान तिथि से 13 दिन पहले महायुति गठबंधन ने 68 सीटों पर निर्विरोध विजय प्राप्त कर ली है। इनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 44, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 22 तथा अजीत पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को दो सीटें मिलीं।

नियमों के अनुसार, यदि किसी वार्ड में केवल एक ही उम्मीदवार रह जाता है तथा अन्य प्रत्याशी नामांकन वापस ले लेते हैं, तो उसे निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाता है। इन 68 सीटों पर यही स्थिति बनी, जिससे मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।

अब 29 नगर निगमों की शेष 2801 सीटों पर 15 जनवरी को मतदान होगा और परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

बीजेपी के 44 निर्विरोध विजेता उम्मीदवारों में सबसे अधिक ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम से हैं। इसके बाद पुणे, पिंपरी चिंचवड़, पनवेल, भिवंडी, धुले, जलगांव तथा अहमदनगर नगर निगम से उम्मीदवार विजयी हुए। पुणे के वार्ड नंबर 35 से बीजेपी उम्मीदवार मंजूषा नागपुरे तथा श्रीकांत जगताप निर्विरोध चुने गए, जो 2017 से 2022 तक भी इसी वार्ड से निर्वाचित थे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *