IPS Manoj Kumar Khilari : जीपीएम जिले की कमान अब मनोज कुमार खिलारी के हाथ, राज्य सरकार ने नियुक्त किया नया एसपी

IPS Manoj Kumar Khilari

IPS Manoj Kumar Khilari : रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर नई नियुक्ति का आदेश जारी किया है। जिले के पूर्व एसपी एसआर भगत के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली पड़ा था, जिसे भरने के लिए गृह विभाग ने 2014 बैच के प्रमोटी आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार खिलारी को जिले की कमान सौंपी है।

IPS Manoj Kumar Khilari : एसीबी में लंबा अनुभव, बिलासपुर से पहुंचे जीपीएम मनोज कुमार खिलारी का पुलिसिंग में लंबा और प्रभावी अनुभव रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में की थी। वर्तमान में वे बिलासपुर के सकरी स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की दूसरी वाहिनी में सेनानी (कमांडेंट) के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा, उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में भी लंबे समय तक अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।

जीपीएम जिले में उनकी नियुक्ति से प्रशासनिक कसावट आने की उम्मीद जताई जा रही है। पदभार ग्रहण करने के बाद वे जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *