BJP Office वरिष्ठ जनों ने दिल खोल कर दिया कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद
BJP Office धमतरी / भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय मे अपना 44 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिये जिला संगठन ने कमल पुष्प सम्मान समारोह का आयोजन किया। ऐसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया जिन्होंने भाजपा को क्षेत्र में स्थापित किया।
BJP Office जनसंघ काल से जिन्होंने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा ऐसे समस्त कार्यकर्ता इस समारोह में साथ आये। सभी के चेहरों पर संतुष्टि का भाव था।
जो सपना उन्होंने कभी साथ मिलकर देखा था उस सपने के सच होने के बाद जब वो सभी एक साथ आये तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही रहा।
BJP Office सभी ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये जिला संगठन को दिल खोल कर आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ जनों ने अनेक संस्मरण सुनाये। उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का पुण्य स्मरण किया गया जिन्होंने पार्टी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर किया और जो अब इस दुनिया नही हैं।
Dhamtari latest update : नाबालिग को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा कुरूद पुलिस के हत्थे
BJP Office स्व बाबू पंढरी राव कृदत्त, स्व नारायण राव मेघावाले, स्व नारायण सिंह शांडिल्य, स्व हनुमान प्रसाद मिश्र, स्व रामदयाल वारिसे, स्व द्वारका दास फौजदार, स्व जयंती भाई गांधी,
स्व धुडमल डागा, स्व भाऊ राव पवार, स्व मानक लाल लुंकड़, स्व ताराचंद हिंदुजा, स्व विष्णु हिरवानी, स्व जानकी पवार जैसे पुरोधाओं को नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में कृपाराम साहू, सन्मुख दास पंजवानी, रामावतार मिश्र स्वास्थ्यगत कारणों से उपस्थित नही हो सके।
BJP Office जिलाध्यक्ष शशि पवार ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी वरिष्ठ जनों का अभिवादन करते हुए पार्टी के प्रति उनके समर्पण के लिये उनका आभार माना।
विधायक रंजना साहू ने वरिष्ठ जनों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्ही के बदौलत भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक हर स्तर पर आज भाजपा का कार्यकर्ता जन सेवक के रूप मे बैठा है।
वरिष्ठजनों के द्वारा अनेक संस्मरण सुनाये गये। आमदी निवासी असरु राम साहू, मीसाबंदी शिरोमणि घोरपड़े, लक्ष्मण हिंदुजा, निर्मल बरडिया, हेमनु राम पाड़े ने इस अवसर पर प्रेरक उद्बोधन दिया और इस गरिमामयी कार्यक्रम के लिये संगठन की भूरि भूरि प्रशंसा की।
मंच पर वयोवृद्ध नेता गजराज जैन, शिशुपाल महमल्ला आमदी, शिवप्रसाद साहू आमदी, कमल सिंह पवार नगरी, खेमचंद गोलछा, कुंजलाल देवांगन, डॉ एन पी गुप्ता विराजमान रहे।
लगभग 100 की संख्या मे पधारे वरिष्ठ एवं अति वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा कार्यालय प्रांगण मे दीप जलाकर स्थापना दिवस की खुशी मनाई गयी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने किया। आभार प्रदर्शन प्रदेश मंत्री रामु रोहरा ने किया।
BJP Office इस अवसर पर जिन अन्य वरिष्ठों का सम्मान किया गया उनमे प्रमुख रूप से अजब सिंग , महेश राम यदु मडईभाठा , सुखदेव राम साहू आमदी, जसराज डागा, ज्ञानिक राम रामटेके, जगत राम यादव पोटियाडीह, रिखम राव ग्राम कुर्रा, अंजलि दुबे, इंद्राणी साहू, मुनिया बाई यादव,
किरण गुप्ता, देवकी बाई, सुमित्रा बाई, शिव शर्मा, उत्तम लुंकड़, भूपेश शाह, ज्ञानचंद लुनावत, प्रेमचंद मुंजवानी, पप्पू भाई लोहाना, विशेषर पटेल, डॉ अनिल गजपाल शामिल रहे।
सम्मान समारोह मे निरंजन सिन्हा, प्रकाश बैस, अरविंदर मुंडी, चेतन हिंदुजा, सरला जैन, खिलेश्वरी किरण, अर्चना चौबे, विथिका विश्वास, महेंद्र पंडित, नेहरू निषाद, राजेश गोलछा, चंद्रकला पटेल, नम्रता माला पवार, हेमंत माला, विजय साहू, मुरारी यदु, उमेश साहू, जय हिंदुजा, अमन राव, जागेश्वर साहू, रामगोपाल साहू, बसंत गजेंद्र,
अमित अग्रवाल, अविनाश दुबे, रीतिका यादव, नीलू रजक, लता सोनी, दिलीप पटेल, हर्ष अग्रवाल, किशोर कुंभकार सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।