राजधानी में चली ताबतोड़ गोलियां, दहशत में लोग, ये वजह आई सामने

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार शाम रंगदारी की मांग को लेकर अज्ञात बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना बेगमपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-24 की है। 2 जनवरी 2026 को शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। शुरुआती जांच में दर्जनभर से अधिक गोलियां चलाए जाने की जानकारी सामने आई है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

बाइक सवार तीन युवकों ने की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे, फायरिंग की और फरार हो गए। घटनास्थल पर खाली कारतूस बरामद हुए। वहां खड़ी नीली टोयोटा इनोवा कार के फ्रंट विंडशील्ड पर गोलियों के निशान मिले, जिससे फायरिंग की गंभीरता का पता चलता है।

पीड़ित को मिली थी 3 करोड़ की रंगदारी की धमकी

पीड़ित कारोबारी, जो कार्डबोर्ड और प्रॉपर्टी का व्यापार करता है, ने पुलिस को बताया कि 26 से 29 दिसंबर 2025 के बीच उसे अंतरराष्ट्रीय नंबर से कई व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज आए थे। कॉलर ने खुद को बड़ा गैंगस्टर बताते हुए 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पहले इसकी शिकायत पुलिस को नहीं की थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *