आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां, एमपी-सीजी सर्किल के 19 निरीक्षक बने आईटीओ

रायपुर। आयकर विभाग ने देश भर में बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां की हैं। इनमें इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सहायक और संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमपी-सीजी) सर्किल के 19 निरीक्षकों को इनकम टैक्स ऑफिसर (आईटीओ) पद पर पदोन्नत किया गया है तथा चार सहायकों को आयुक्त पद पर पदोन्नति मिली है।

राजस्थान के जयपुर सर्किल के प्रधान आयुक्त सुमीत कुमार को एमपी-सीजी सर्किल का भी प्रभारी प्रधान आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह प्रभार ललित कृष्ण सिंह दहिया के सेवानिवृत्ति के बाद दिया गया है। इसी क्रम में एमपी-सीजी सर्किल के डीजी (अन्वेषण) बिजय कुमार पंडा को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सर्किल का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *