छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा, बूंदाबांदी और घने कोहरे के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उत्तर पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। यह स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद आगामी तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का असर एक बार फिर तेज हो जाएगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान दुर्ग संभाग के एक-दो क्षेत्रों में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। इस दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *