नए साल की शुरुआत में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 111 रुपये महंगा, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

जयपुर। वर्ष 2026 की शुरुआत में पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। राजस्थान में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 11 रुपये बढ़ाकर 1619.50 रुपये कर दी गई है। इससे पहले दिसंबर 2025 में इसकी कीमत 10 रुपये प्रति सिलेंडर कम की गई थी।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों की नई रेट लिस्ट के अनुसार अब कॉमर्शियल सिलेंडर 1608.50 रुपये की जगह 1619.50 रुपये में उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 200 रुपये से अधिक की कमी की गई थी।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वर्तमान में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 856.50 रुपये में ही मिलेगा। राज्य सरकार बीपीएल तथा उज्ज्वला योजना के कनेक्शनधारियों को रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *