नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2026 की शुरुआत पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने लिखा, “सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! आगामी वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता प्रदान करे। हमारे समाज में शांति और सुख के लिए प्रार्थना करता हूं।”
एशिया के कई देशों में नए साल का जोरदार स्वागत किया गया। सिंगापुर के मरीना बे क्षेत्र में शानदार आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो उठा। हजारों लोग सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में एकत्र हुए, जहां ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन क्लॉक प्रोजेक्ट किए गए और आधी रात होते ही जश्न शुरू हो गया।
हांगकांग में भी ऊंची इमारतों पर काउंटडाउन के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया। विक्टोरिया हार्बर क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए।
चीन के प्रमुख शहरों में रोशनी, आतिशबाजी और पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ 2026 की शुरुआत हुई। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भी आतिशबाजी और उत्सवपूर्ण आयोजनों से नए साल का स्वागत किया गया।