राज्य पुलिस सेवा के 16 अधिकारियों को पदोन्नति, एएसपी पद पर मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुशंसा और उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर वर्ष के अंतिम दिन राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस अधिकारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं, जिससे पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी या समतुल्य पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी या समतुल्य पद पर स्थानापन्न रूप से पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत अधिकारियों में रितेश चौधरी, जितेन्द्र कुमार खूंटे, अंजली नाग गुप्ता, कर्ण कुमार उके, मनोज कुमार ध्रुव, पुष्पेन्द्र नायक, मनोज तिर्की, सारिका वैद्य, निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मीत कौर चांवला और अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।

इस निर्णय को पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और मनोबल बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *