कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में NH-30 पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में आधा दर्जन महिलाएं एवं बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना चारामा क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, कथा सुनकर लौट रही महिलाएं एवं बच्चे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें रौंद दिया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।