मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर: 18 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब का सेवन करने वालों के लिए अहम सूचना है। गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर 2025, गुरुवार को प्रदेश में एक दिन के लिए सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इस दिन शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आदेश के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार शासन की आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियमों एवं शासन निर्देश के बिंदु क्रमांक 22 (22.1) के अनुसार 18 दिसंबर को जिला बेमेतरा में शुष्क दिवस रहेगा। इस दौरान जिले में संचालित सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

आदेश के तहत देशी मदिरा दुकानें सी.एस.-2 (घघ), विदेशी/प्रीमियम मदिरा दुकानें एफ.एल.-1 (घघ), देशी-विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट) एवं एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट) के साथ-साथ मदिरा दुकानों से संलग्न सभी अहाते—सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता) एवं एफ.एल.-1 (ख-अहाता)—18 दिसंबर 2025 को पूरी तरह बंद रहेंगे।

इस अवधि में मदिरा का क्रय-विक्रय और किसी भी प्रकार का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने संबंधित विभागों और मदिरा दुकान संचालकों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, शुष्क दिवस के दौरान शराब पीते या पिलाते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *