रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) एवं इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने पांच वर्ष से फरार ठग राकेश भभूतमल को बुधवार शाम कोर्ट परिसर से हिरासत में ले लिया।
राकेश भभूतमल स्वयं को चार्टर्ड अकाउंटेंट बताकर लोगों के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड लेकर लोन दिलाने का झांसा देता था तथा बदले में मोटा मुनाफा देने का लालच देता था। उसने अब तक करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी की है।
उसके खिलाफ 2021, 2022 एवं 2023 में पीड़ितों ने रायपुर के मौदहापारा कोतवाली, सिविल लाइंस तथा राजनांदगांव और दुर्ग में 12 से अधिक एफआईआर दर्ज कराई हैं।
बुधवार को वह अपनी गिरफ्तारी वारंट रद्द कराने कोर्ट पहुंचा था। सूचना मिलते ही एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ की जा रही है तथा गुरुवार को औपचारिक गिरफ्तारी कर रिमांड पर लिया जाएगा।