छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में शीतलहर अलर्ट, मैनपाट में पारा 4°C से नीचे

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में अगले तीन दिनों तक शीतलहर (कोल्ड वेव) का अलर्ट जारी किया है। इनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा जिले शामिल हैं। सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर तथा रायपुर संभाग के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राज्य के चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर इनमें शामिल हैं। मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया, जहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं।

वर्तमान तापमान:

  • अंबिकापुर: न्यूनतम 5.3°C (पिछले 24 घंटे में सबसे कम 5.0°C)
  • पेंड्रा: 10.0°C
  • जगदलपुर: 9.9°C
  • दुर्ग: अधिकतम 30.9°C (पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक)

रायपुर में ठंड बढ़ने पर नगर निगम ने राहत के उपाय शुरू किए हैं। आम लोगों को ठंड से बचाने के लिए शहर के 12 से अधिक स्थानों पर रातभर अलाव जलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इससे बेघर, राहगीरों और अन्य नागरिकों को तत्काल राहत मिल सकेगी।

मेयर मीनल चौबे तथा आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर सभी जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को रात में फील्ड में रहकर अलाव की व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *