रायपुर। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के लिए मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।
04 नवंबर 2025 से शुरू इस अभियान में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कर रहे हैं। 30 नवंबर तक प्रदेश में 01 करोड़ 92 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।
यह कुल 02 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 91 प्रतिशत है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने बताया कि कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ जारी है।