मानव जीवन बड़े सौभाग्य से मिलता है- पंडित प्रदीप मिश्रा

महाराज जी ने कहा कि भागीरथी जैसे अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए मा गंगा जी को धरती पर लाये थे वैसे ही क्षेत्र के भक्तो के कल्याण के लिए शिवमहापुराण कथा का आयोजन कच्चे में करते हुए जीतेन्द्र जायसवाल ने भागीरथी प्रयास किया गया जो हम सब के लिए सौभाग्य की बात है। मात्र 5 दिनों में इतने बड़े आयोजन करना आप सभी समिति के सदस्य बधाई के पात्र है।

बाबा कि कृपा हम सब पर है इसलिए शिवमहापुराण कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान शंकर सम्पूर्ण जगत का पालनहार है नमन मात्र से जगत का कल्याण हो जाता है।
मानव का शरीर प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। इस जीवन को भगवान बोले बाबा के प्रति मन को लगाने का प्रयास करे।


सन्तान धर्म को मजबूती प्रदान करता है। दवा और दुआ दोनों जरूरी है। भगवान को नमन एवं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिले तो हर समस्या का समाधान हो जाता है।

शिवमहापुराण कथा वह चाबी है जिससे जीवन रूपी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। इसलिए अपने भरोसे के चाबी भगवान शंकर को सौप दीजिए।
पूर्व जन्म में अच्छे कर्म व बाबा के आशीर्वाद से ही मानव के जीवन रहता है। आपके मन मे यदि संसय होगा तो वो काम कभी नही बनेगा, यदि आपको विश्वास भरोसा है तो वह कार्य जरूर पूरा होगा। ऐसे कोई भी ब्यक्ति नही होगा जिसके जीवन मे कोई न मोड़ आया है।

सच्चा भक्त भगवान को पहचान लेता है। सेठ हरि बर्मन की कथा बताते हुए कहा कि भजन भक्ति करने वाले भक्त के वाणी में ईश्वर का वास हो जाता है।

विशाल भंडारा -प्रख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा जी के शिवमहापुराण कथा सुनने के लिए भक्तो का जनसैलाब उमड़ पड़ता है। आस-पास सहित दूर दराज से भी भारी संख्या में लोग आते रहते है। संख्या की बात करे तो लाखों में होती। हजारो भक्तो के लिए दानदाताओ के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन करते हुए निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रहे है।

निशुल्क बस एवं ऑटो की सुविधा- भक्तो को लाने लेजाने के लिए भी आयोजक समिति एवं दानदाताओ के लिए बस एवं ऑटो का व्यवस्था किया गया है। पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक उन्हें पहुचाया जा रहा है।

चिकित्सा कैम्प- स्थानीय प्रशासन के द्वारा लोगो को प्राथमिक उपचार के दृष्टिकोण से चिकित्सा कैम्प भी लगाए गए है।

जगह जगह जवान तैनात- पार्किंग स्थल से सभा स्थल तक भीड़ को कंट्रोल करने व असुविधा न हो सके इस लिहाजे से भारी संख्या में जवान तैनात किया गया है।

तीन विशाल पंडाल- पंडित प्रदीप मिश्रा के शिवमहापुराण कथा सुनने के लिए लाखो के संख्या में भक्तो पहुचते है जिसे देखते हुए तीन विशाल पंडाल बनाये गए है।

रूट डायवर्ट- लोगो के भारी भीड़ व कोई जनहानि न इसके लिए रूट डायवर्ट कर छोटी एवं यात्री वाहन को साल्हे से मरकटोला सड़क मार्ग के लिए व्यवस्था किया गया है। वही ट्रकों के लिए रात्रि 10 से सुबह 4 बजे समय तक के लिए किया गया है

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *