छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालयों में होने वाले समारोहों में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

PM का लाइव संबोधन और CM का संदेश
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन आधिकारिक यूट्यूब चैनल और डीडी न्यूज के माध्यम से लाइव दिखाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश पत्र वाचन भी प्रत्येक स्थल पर किया जाएगा।
इसके साथ ही पीएम जनमन, आदि कर्मयोगी, धरती आबा जैसी जनजातीय उन्मुख योजनाओं पर आधारित लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन में वनमंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव भी विशेष अतिथि रहेंगे।
जिलेवार मुख्य अतिथि — कौन कहाँ होगा शामिल
उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक होंगे मौजूद
- दुर्ग – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बिलासपुर – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- रायपुर – केंद्रीय राज्यमंत्री तोखनलाल साहू
- राजनांदगांव – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
- बलरामपुर – कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- बेमेतरा – खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- कोरबा – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- रायगढ़ – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
- सरगुजा – वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- जांजगीर-चांपा – महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- महासमुंद – कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
- कांकेर – स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- कोरिया – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
सांसद–विधायक भी होंगे शामिल
- बलौदाबाजार-भाटापारा – सांसद बृजमोहन अग्रवाल
- सूरजपुर – सांसद चिंतामणि महाराज
- खैरागढ़–छुईखदान–गंडई – सांसद विजय बघेल
- कबीरधाम – सांसद संतोष पांडेय
- बालोद – सांसद भोजराज नाग
- गरियाबंद – सांसद रूपकुमारी चौधरी
- जशपुर – सांसद राधेश्याम राठिया
- सक्ती – सांसद कमलेश जांगड़े
- बीजापुर – सांसद महेश कश्यप
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ – राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
- मोहला–मानपुर–चौकी – विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा
- धमतरी – विधायक अजय चंद्राकर
- कोंडागांव – विधायक लता उसेण्डी
- मुंगेली – विधायक पुन्नूलाल मोहले
- नारायणपुर – विधायक विक्रम उसेण्डी
- सुकमा – विधायक नीलकंठ टेकाम
- दंतेवाड़ा – विधायक चैतराम अटामी
- गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही – विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची
जनजातीय नायकों के परिजनों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान
1–15 नवंबर तक देशभर में चल रहे जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
मुख्य कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, समाज के प्रमुख लोगों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
जनजातीय कला, संस्कृति, व्यंजन, हस्तशिल्प और राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी व लाभार्थी संवाद भी प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
स्कूलों, आश्रम शालाओं और आवासीय विद्यालयों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विशेष शिविर — एक ही स्थान पर कई सेवाएँ
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित शिविरों में नागरिकों को अनेक सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी:
- आधार कार्ड
- आयुष्मान कार्ड
- जनधन खाता
- जाति प्रमाण पत्र
- पीएम किसान सम्मान निधि
- किसान क्रेडिट कार्ड
- सिकल सेल जाँच
- स्वास्थ्य परीक्षण
इसके अलावा जिले, विकासखंड और ग्राम स्तर पर प्रभात फेरी, जनजागरूकता रैली, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ, चित्रकला–निबंध–वाद-विवाद, वृक्षारोपण, और जनजातीय नायकों पर आधारित संगोष्ठियाँ आयोजित होंगी।