आतंकी मुजम्मिल के करीबी इमाम के घर से 2563 किलोग्राम विस्फोटक बरामद

फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस के सर्च अभियान में मस्जिद के इमाम इरफान के घर से 2563 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। यह विस्फोटक 50 बोरों में भरा हुआ था जिसे पुलिस पिकअप वाहनों में लादकर ले गई। इलाके में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार आतंकी मुजम्मिल का इमाम से था लगातार संपर्क

पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद विस्फोटक उस मकान से मिला जो फतेहपुर तगा क्षेत्र में स्थित है। यह मकान मस्जिद के इमाम इरफान का है जिसे उन्होंने चार वर्ष पूर्व खरीदा था। वर्तमान में मकान किराए पर दिया गया है। गिरफ्तार आतंकवादी मुजम्मिल इमाम के पास लगातार आता-जाता था।

विस्फोटक की प्रकृति पर पुलिस मौन

विस्फोटक पदार्थ की सटीक प्रकृति के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जांच एजेंसियां राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर विवरण गोपनीय रख रही हैं। इमाम इरफान से पूछताछ जारी है तथा मकान के किराएदारों की भी जांच की जा रही है।

सर्च अभियान अभी भी जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *