रायपुर। राजधानी के टेकारी रोड पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार की तेज रफ्तार टक्कर से युवक की मौके पर ही जान चली गई। सूचना मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
मृतक युवक की पहचान कुश साहू के रूप में हुई है, जो टेकारी का रहने वाला था और दूध बेचने का काम करता था। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल पर हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को शांत कराने की कोशिशें जारी हैं।