बीजापुर। बस्तर अंचल में नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां लगातार जारी हैं। कांकेर जिले के उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सुरक्षा बलों की टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा गया है।
कांकेर में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या की

25
Oct