भानुप्रतापपुर। कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात दो मोटर साइकिलों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गुर्दाटोला के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक चालक आशिक सोरी (20 वर्ष) और मंगल सिंग (45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल कवल सिंग जैन (28 वर्ष) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।