मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभिनेता असरानी के निधन पर जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात अभिनेता असरानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत में असरानी का योगदान अमूल्य रहा है। अपने अद्वितीय अभिनय कौशल और हास्य प्रतिभा से उन्होंने करोड़ों दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि असरानी जी का जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *