1 लाख के इनामी नक्सली पिलसाय ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की पुनर्वास नीति से हुआ प्रभावित


कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में एक लाख रुपए के इनामी नक्सली ने शनिवार को शनिवार को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की। आत्मसमर्पित नक्सली की पहचान पिलसाय कश्यप के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि नक्सली संगठन में बढ़ते मतभेद और सरकार की पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर उसने यह निर्णय लिया।


पिलसाय पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस (कृषि विभाग) में सदस्य के रूप में सक्रिय था। उसने पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे, उप पुलिस अधीक्षक सतीष भार्गव और सीआरपीएफ की 188वीं बटालियन के अधिकारी भी उपस्थित थे।


पुलिस ने पुनर्वास नीति के तहत पिलसाय को तत्काल 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। बताया गया कि वह कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है, जिनमें आईटीबीपी जवानों की हत्या, जियो टावर जलाना और लूट की वारदातें प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *