रिश्तेदारों के साथ शराब पीने निकला युवक, रहस्यमय तरीके से हुआ लापता

सूरजपुर। जिले के बिश्रामपुर में एक युवक के अचानक लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने रिश्तेदारों के साथ शराब पीने निकला था और फिल्टर प्लांट के पास से गुजरते समय अचानक गायब हो गया। आशंका जताई जा रही है कि नदी पार करते समय वह बह गया होगा।

सूचना मिलने के बाद बिश्रामपुर पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पिछले दो घंटे से लगातार खोजबीन जारी है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजन इस घटना से बेहद परेशान हैं, जबकि पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *