दीवाली से पहले रायपुर में गंदगी संकट! रामकी कंपनी के सफाईकर्मी हड़ताल पर, डिपो में ताले – शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई

रायपुर। राजधानी में दीवाली से ठीक पहले सफाई व्यवस्था ठप पड़ने का खतरा मंडरा रहा है। रामकी कंपनी के सफाईकर्मियों ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। रायपुर के 70 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।

गोकुल नगर और दलदल सिवनी स्थित दोनों सफाई डिपो में तालाबंदी कर दी गई है। कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर ताला लगाकर अंदर मौजूद वाहनों को रोक दिया है। गेट के बाहर बड़ी संख्या में सफाईकर्मी एकजुट होकर नारेबाजी कर रहे हैं और निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।

दीवाली से पहले हुई इस हड़ताल ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो त्योहारी सीजन में शहर कचरे से पट सकता है। प्रशासन फिलहाल कर्मचारियों से बातचीत की कोशिश में जुटा है, जबकि शहरवासी सफाई व्यवस्था ठप होने से परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *