(Bharatiya Janata Yuva Morcha) सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भाजयुमो ने निकाली सायकल रैली
(Bharatiya Janata Yuva Morcha) छुरिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के निर्देशन व जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह के मार्गदर्शन मे भाजयुमों मंडल छुरिया के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार व अराजकता तथा भूपेश बघेल सरकार द्वारा युवाओँ के साथ किये गये वादाखिलाफी जैसे युवाओँ को बेरोजगारी भत्ता,किसानों को दो साल का बकाया बोनस, और उनके कार्यकर्ताओं व विधायकों द्वारा कमिशन खोरी मे सन्लीप्तता को जनमानस तक पहुचाने सहित क्षेत्रों के युवाओँ को संदेश देने के उदेश्य से रैली निकाली गई ।
(Bharatiya Janata Yuva Morcha) इस रैली में मुख्यरूप से रविन्द्र वैष्णव महामंत्री,जिला भाजपा,चन्द्रिका प्रसाद डड़सेना उपाध्यक्ष जिला भाजपा,संजय कुमार सिन्हा,महामंत्री मंडल भाजपा,मयाराम साहू मंड़ल उपाध्यक्ष,अनंत तिवारी प्रभारी “सायकल रैली ” शेखर भारत्द्वज,मनोज साहू,टीकम साहू,धनेश्वर कोर्राम्,परमानंद कुन्जाम,प्रिंस भाटिया,टामेश कुम्भकार ,राजकुमार मिस्रा,अशोक सेन,भूखन धनकर,चेतन साहू,गिरधारी साहू,तिरथ साहू,तिरथ विश्वकर्मा,धुरसिंह लौत्रे सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजुद रहे।