टोक्यो। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के छठे दिन मेंस जेवलिन थ्रो का फाइनल टोक्यो नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश के कारण रनवे फिसलन भरा हो गया है, जिससे एथलीट्स को थ्रो करने में मुश्किलें आ रही हैं।
भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा इस चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। नीरज ने अपने पांचवें थ्रो में फाउल किया।
नीरज चोपड़ा के थ्रो:
- पहला थ्रो – 83.65 मीटर
- दूसरा थ्रो – 84.03 मीटर
- तीसरा थ्रो – फाउल
- चौथा थ्रो – 82.86 मीटर
- पांचवां थ्रो – फाउल

पाकिस्तान के अरशद नदीम भी चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। वह टॉप-10 में जगह बनाने में नाकाम रहे।