तेज बारिश के बीच नगर में फहराया गया तिरंगा

चारामा। आजादी के 79 वी वर्षगांठ पर तेज बारिश के बीच नगर सहित ग्राम पंचायतो शासकीय, अर्धशासकीय निजी कार्यालयो, चौक चौराहो, स्कुलो, ऑगनबाडी केन्द्रो, बैंको, लेम्पसो मे शान से तिरंगा ध्वज लहराया। आजादी का पर्व मनाते हुए सभी जंगह जनप्रतिनिधियो, विभागों के अधिकारी कर्मचारियो, स्कुलो मे समिति के अध्यक्षो, वार्ड के पार्षदो एंव ग्राम पंचायतो मे ग्राम सरंपचो के द्वारा ध्वजारोहरण किया गया। वही नगर में पहली बार क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी,, नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज के साथ विभिन्न स्थलो पर ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमो में भाग लिया। विधायक सावित्री मंडावी के द्वारा सबसे पहले कांग्रेस भवन स्थल पर ध्वजारोहण किया, जिसके बाद राजीव गाँधी चौक, स्वामी आत्मानंद स्कुल, सहभागी समाज सेवी संस्था, विश्रामगृह के बाद अंत मे समता रंग मंच मे ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु धर्मेन्द्र सोनकर, के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान हुआ।

स्कूली बच्चो के द्वारा स्कुल से नगर के समता रंग मंच तक प्रभात फेरी निकाली गई। भारत माता की जय, वंदे मातरम के जय घोष हुए। समता रंग मंच मे विधायक सावित्री मंडावी के द्वारा नगर अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज,उपाध्यक्ष एव नगर के सभी 14 पार्षदो की उपस्थिति में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। अतिथियो के स्वागत सम्मान के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एव विधायक सावित्री मंडावी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाने की अपील की। सम्बोधन के बाद नगर के सभी शासकीय, नीजि संस्थानो के कुल 22 सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमे बच्चो के द्वार भारतीय परम्परा, वेशभुषा, छग त्योहारो, देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम दिये गये। कार्यक्रम के अंत में सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा सुप्रिया नाग कक्षा 09वी के द्वारा योगाशन की प्रस्तुति ने सब को मुग्ध मोह कर दिया। जिसकी सबने सराहना की।

सभी प्रतिभागियो को विधायक, नगर अध्यक्ष, पार्षद मंजु सोनकर, तुलसी कुंजाम पार्षद एव अन्य के द्वारा प्रोत्साहन राशि दिया गया। वही विधायक ने नई परीपाठी शुरू करते हुए 26 जनवरी से सांस्कृतिक कार्यक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुष्कार दिये जाने की बात कही। वही कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा 07 लोगो को स्वेच्छानुदान की राशि का चेक एव श्रद्धांजली योजना के तहत 03 लोगो को 2000-2000 रूपये का चेक वितरण किया गया। आयोजन को नगर पंचायत अधिकारी हेमन्त नेताम एंव उनके कर्मचारियो व स्कुलो के शिक्षको के सहयोग से सम्पन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *