खैरागढ़ के पिपरिया में हुआ जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन
खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ के पिपरिया वार्ड में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का विधिवत् लोकार्पण समारोह बुधवार 13 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ. कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मौजूद रहें जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केसीजी जिले के प्रभारी मंत्री लखन देवांगन, सांसद संतोष पांडे, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल जंघेल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेसर साहू, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल व जिला पंचायत केसीजी अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार सहित खैरागढ़ जनपद अध्यक्ष राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, नगर पालिका खैरागढ़ अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, छुईखदान जनपद अध्यक्ष पुष्पा वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष लखनलाल साहू, विकेश गुप्ता, रामाधार रजक, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी, मंडल भाजपा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, जिला पंचायत सभापति अरुणा राजू बनाफर, भाजपा नेता पुष्पराज सिंह मोना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष हरप्रसाद वर्मा, मंडल भाजपा बाजार अतरिया अध्यक्ष देव कुमार सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष कीर्ति वर्मा, तीरथ चंदेल, कमलेश कोठले, पांडादाह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, अनूप वर्मा सहित जिले व प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। संचालन निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि घम्मन साहू ने किया। आभार प्रदर्शन जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मैं सर्वप्रथम खैरागढ़ की पावन भूमि पर बने जिला भाजपा कार्यालय भवन की समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं. उन्होंने कहा कि आज ये एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी पार्टी में परिवारवाद नहीं है और बल्कि हमारी पार्टी में मजबूत लोकतंत्र है और इसलिये एक चाय बेचने वाला भी हमारी पार्टी में प्रधानमंत्री बन जाता है. उन्होंने कहा कि ये पार्टी हमारी मां की समान है और हमारी पार्टी सिर्फ निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और हर क्षेत्र में सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ हमारी भाजपा सरकार काम कर रही है अंत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों को अब भव्य जिला भाजपा कार्यालय भवन मिल गया है और आज आप लोग यहां से अब प्रण लेकर जाओ कि अब आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से चुनाव जीतना है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में 33 जिला पंचायत में से 32 जिला पंचायत में अध्यक्ष भाजपा के बने है और 49 नगर पालिका में 35 नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के बनें है वही 10 नगर निगम में भाजपा ने जनता के आशीर्वाद से महापौर पद पर कब्ज़ा किया है जिसका पूरा श्रेय समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है।
कार्यकर्ताओं के परिश्रम व संगठन के आशीर्वाद से इतना शानदार जिला भाजपा कार्यालय का भवन तैयार हुआ : डॉ. रमन सिंह
अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन के आशीर्वाद से ये इतना शानदार जिला भाजपा कार्यालय का भवन तैयार हुआ है जिसकी मैं आप सभी कार्यकर्ताओ को बधाई देता हूं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं से हम लोग यही निवेदन करने आये है कि आप सभी लोग एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करें।
जिला भाजपा केसीजी का ये नया कार्यालय हम सभी का एक घर है : किरणसिंह देव
अध्यक्षता कर रहें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि जिला केसीजी भाजपा का ये नया कार्यालय भवन हम सभी का एक घर है। उन्होंने खैरागढ़ में नये जिला भाजपा कार्यालय बनने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि हमेशा आप लोग पार्टी के हित में काम करते रहें।
अगली बार आप लोग भाजपा को भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जिताएंगे, ये मुझे पूरी उम्मीद है : जामवाल
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने नवीन भाजपा कार्यालय के लिए समस्त भाजपा नेताओं को बधाई दी और कहा कि अगली बार आप लोग भाजपा को भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जिताएंगे ये मुझे पूरी उम्मीद है। उन्होंने नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय को लेकर कहा कि ये कार्य करने का सिफऱ् केंद्र नहीं बल्कि ये भाजपा कार्यकर्ताओं का एक मंदिर है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद संतोष पांडे ने जिला भाजपा केसीजी के लोकार्पण को लेकर कहा कि हम पहले राजनांदगांव के ही अंग थे पर एक समय के बाद इसका विस्तार हुआ और सब जगह नया कार्यालय बना है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने निर्णय लिया कि सब जगह जिला भाजपा कार्यालय होना चाहिये और खैरागढ़ में अब ये शुभ भवन बन गया और आगे मानपुर मोहला में भी बनेगा। सांसद संतोष पांडे ने कहा कि आज खैरागढ़ में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खैरागढ़ छुईखदान और गंडई के भाजपाईयों को विधिवत् रूप से समर्पित कर दिया है। स्वागत भाषण देते हुये जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने कहा कि बहुत प्रतीक्षा के बाद इस नवीन जिला में भाजपा कार्यालय बना है और ये आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव हो पाया है. उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम नगर आगमन पर उनके प्रति आभार भी जताया।

विक्रांत ने जताया आभार
जिला भाजपा केसीजी कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर अंत में जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने मुख्यमंत्री सहित समस्त अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार जताया. इस दौरान विक्रांत सिंह ने सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय के भवन को समस्त कार्यकर्ताओं को समर्पित भी किया और कहा कि आज इस गौरवशाली पल के हम सभी साक्षी बन गये है. इस अवसर पर जिला भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।