मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में हुए नक्सली हमले में घायल हुए जवानों का हालचाल जाना.
रामकृष्ण अस्पताल पहुँचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली तथा सभी घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।