Constitution राहुल ने शुरू किया संविधान की एक लाख प्रतियां बांटने का अभियान
Constitution बुलढ़ाणा ! कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि आठ साल पहले केंद्र में जबसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनी है तब से लाेकतंत्र और संविधान लगातार खतरे में है तथा इसकी रक्षा के लिए उन्होंने संविधान की एक लाख प्रतियां बांटने का अभियान शुरू करने का फैसला किया है।
Constitution महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग के अध्यक्ष सिद्धार्थ हत्तियामबीरे की पहल पर श्री गांधी ने इस अभियान की शुरूआत की।
Constitution गांधी ने कहा कि लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए संविधान की एक लाख प्रतियां बांटने के अभियान की शुरूआत करने का फैसला किया गया है ताकि डा अंंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान यथावत रह सके और लाेकतंत्र की रक्षा हो सके।
डॉ़ अंबेडकर ने देश को दुनिया का सर्वोत्तम संविधान दिया। देश की आजादी के बाद से इस संविधान के तहत इस लाेकतांत्रिक ढांचे के तहत ही शासन चला।
Constitution उन्हाेंने कहा कि सभी धर्मों और जातियों के लोगों को संरक्षित करता है। विविधता में एकता हमारे देश की पहचान रही है लेकिन जब से स्वंय सेवक संघ की सोच वाली सरकार आयी है उन पिछले आठ वर्षों से संविधान और लोकतंत्र को चोट पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है।