Gold market- एक दिन में सोना ₹1,606 महंगा हुआ

नई दिल्ली 

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 6 मई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,606 बढ़कर ₹96,888 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹95,282 थी।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,754 बढ़कर ₹95,854 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,100 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

Related News

 

Related News