MP के 23 जिलों में पारा 40 पार, 13 राज्यों में बारिश के आसार
नई दिल्ली
देश के उत्तर-पश्चिम राज्यों में भीषण गर्मी दौर शुरू हो चुका है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में रात का पारा भी 45 डिग्री के पार जा रहा है। नॉर्थ-ईस्ट और साउथ के 8 राज्यों में बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत 9 राज्यों में लू और गर्मी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट और साउथ के 13 राज्यों में आंधी-बारिश के आसार है।
इधर, राजस्थान में अब दिन के साथ रात भी गर्म होने लगी है। कुछ शहरों में रात का पारा 45° के पार पहुंच गया है। सोमवार को बाड़मेर शहर का तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, आज यहां हीटवेव का रेड अलर्ट है। इसके अलावा 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट है।
मध्यप्रदेश में सोमवार को भी गर्म हवाओं की वजह से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रतलाम-नीमच समेत 8 जिलों में आज लू का अलर्ट है। हिमाचल में आज लू चलने की चेतावनी है। इनके अलावा, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट है।