Bacheli news-बचेली नगर पालिका में खिला कमल, भाजपा के राजू जायसवाल बने अध्यक्ष

18 वार्डो में 9 कंाग्रेस, 8 भाजपा व एक निर्दलीय उम्मीदवार जीता

(दुर्जन सिंह)
बचेली। दंतेवाड़ा के बचेली नगर पालिका सीट पर भाजपा की जीत हुई। भाजपा के प्रत्याशी राजू जायसवाल पालिका के नये अध्यक्ष बने। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कंाग्रेस प्रत्याशी पूजा साव को 525 वोटो के अंतर से हराया। निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार राजू जायसवाल को 3760 वोट मिले है, जबकि पूजा साव को 3235 वोट। इसके अलावा 3 प्रत्याशी और मैदान में थे। जिसमे निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण कुमार को 893 व सज्जन दीवान को 392, सीपीआई पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र सोनी को 291 मत प्राप्त हुए। वही 147 मतदाताओ ने नोटा का बटन भी दबाया। इस जीत के बाद भाजपा समर्थको ने जश्न मनाया। वही राजू ने इस जीत पर जनता का अभार जताया। 15 फरवरी, शनिवार को एनएमडीसी के मंगल भवन में मतगणना की प्रक्रिया हुई।

नगर पाालिका के 18 वार्डो में 9 में कांग्रेसी पार्षद जीते तो वही भाजपा के कब्जे में 8 वार्ड आई। एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। वार्ड कं. 1 में निर्दलीय उम्मीदवार रघुनाथ मरकाम ने जीत दर्ज की। वार्ड 2 कंाग्रेस के सलीम रज़ा उस्मानी, वार्ड क्रं. 3 में भाजपा के हरीश शर्मा , वार्ड 4 भाजपा की झिलकी नाग, वार्ड 5 कंाग्रेस के विजय भोगामी, वार्ड 6 भाजपा दीपक सरकार, वार्ड 7 भाजपा विलासिनी नाग, वार्ड 8 में कंाग्रेस के संजीव साव, वार्ड 9 में कंाग्रेस के अप्पु कुंजाम, वार्ड 10 रीना डकुआ कंाग्रेस, वार्ड 11 कंाग्रेस के मनोज साहा, वार्ड 12 कंाग्रेस से बीना साहु, वार्ड 13 भाजपा के सतीश प्रेम चंदानी, वार्ड 14 कंा्रगेस से किरण जायसवाल, वार्ड 15 कंाग्रेस सुनील गाईन, वार्ड 16, 17 व 18 में भाजपा के क्रमश: धन सिंह नाग, श्यामलाल सेठिया, सावित्री आचार्य ने जीत दर्ज की।

Related News

 

 

Related News