चारामा। नगर की सत्ता एक बार फिर कांग्रेस के हाथ में आ गई। चारामा नगर पंचायत की परम्परा रही कायम। अध्यक्ष पद के कडे मुकाबले में काग्रेस के भुनेश्वर नागराज ने भाजपा के प्यारेलाल देवांगन को 167 वोटो से पटकनी देकर जीत हासिल की। वही भाजपा के 08 कांग्रेस के 06 और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। सुबह 08 बजे मतगणना के लिए प्रत्याशी सहित नगरवासी बडी संख्या में मतगणना स्थल नगर पंचायत कार्यालय पहुँचे। पुर प्रक्रिया के बाद 09 बजे से मतगणना शुरू हुई
,मतगणना दो चरणो मे सम्पन्न हुई। पहले चरण में 01 से 08 वार्ड के ईवीएम मशीन खोले गये। जिसमे अध्यक्ष के वोट की गिनती भी हुई। वही अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी प्यारेलाल देवांगन को सभी वार्डो में कुल 3151 एव काग्रेस प्रत्याशी भुनेश्वर नागराज को 3318 मत पडे और जीत का अंतम 167 वोटो का रहा। जिसमे 76 नोटा भी पडे। वही वार्ड क्रमांक 01 से कांग्रेस के कविता साहु को 301 और भाजपा के पुष्पा देवांगन को 149 मत पडे, वार्ड कमांक 02 में कांग्रेस से गितेश्वरी सोनकर को 233 एंव भाजपा से ईश्वरी देवांगन को 219 और निर्दलीय टिकेश्वरी सोनवानी को 59 मत पडे, वार्ड कमांक 03 मे रजनी यादव को 280 और कांग्रेस से अमृत देवांगन को 244 मत पडे, वार्ड क्रमांक 04 मे जगदीश्वर साहु को 262 एवं कांग्रसे के विष्णु यादव को 185, वार्ड क्रमांक 05 में भाजपा की तुलसी धर्मेन्द्र कुजाम को 302 एवं कांग्रेस की लता उईके को 144 ,वार्ड क्रमांक 06 से भाजपा के लोकेश सोनकर को 256. कांग्रेस के संतोष सोनकर को 140 एव निर्दलीय प्रत्याशी सुरज मानिकपुरी को 11 वार्ड क्रमांक 07 से भाजपा के अंजु सोनकर को 240 एवं कांग्रेस से रमला सोनकर को 214, वार्ड क्रमांक 08 में भाजपा से संतोष ओझा 282 एवं काग्रेस के शंकर सिन्हा को 173, वार्ड कमाक 09 से भाजपा के संदीप मेश्राम को 232 एवं कांग्रेस से राजकपुर बारसागळे को 117 एव निर्दलीय लोकेश बारसागडे को 108, वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा से अशोक देवांगन 162, कांग्रेस से चन्द्रीका छोटी देवांगन 169 एवं निर्दलीय नद किशोर गौतम को 86 मत पडे, वार्ड कमाक 11 से भाजपा से उमादेवी शर्मा को 112 एवं कांग्रेस से रानू कमलेश सेन को 133, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा से अकित जैन को 68, काग्रेस से अशोक सोनी को 79 एव निर्दलीय प्रत्याशी राजेश सोनी को 60, वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा से उत्तम साहु को 314 एव कांग्रेस से मोहित नायक को 199, वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा से चेतना चौहान को मात्र 45 मत, कांग्रेस से मंजु सुभाष सोनकर को 221 एवं निर्दलीय प्रत्याशी आबिदा बेगम को 156 मत एव वार्ड क्रमांक 15 जहाँ भाजपा और कांग्रेस तीसरे और चाथे नम्बर पर रही एंव पहले एव दुसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी का जलवा रहा। वहाँ निर्दलीय प्रत्याशी लोकेश नागवंशी को 184, निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश ठाकुर को 142, भाजपा से महेन्द्र तुलावी को 110 एवं कांग्रेस प्रत्याशी को महज 77 मत पडे। वही वार्ड क्रमांक 01 में कविता साहु, 02 मे गितेश्वरी सोनकर, 03 में रजनी यादव, 04 मे जगदीश्वर साहु, 05 में तुलसी कुजाम, 06 मे लोकेश सोनकर, 07 में अंजु सोनकर, 08 में सतोष ओझा, 09 में सदीप मेश्राम, 10 मे चन्द्रीका देवांगन, 11 में कमलेश सेन, 12 मे अशोक सोनी, 13 में उत्तम साहु, 14 मे मंजु सोनकर, और 15 मे लाकेश नागवंशी की जीत हुई। वही पुरे पार्षद चुनाव मे इस बाद नोटा के भी बटन दबाये गये। वही प्यारे देवांगन को वार्ड क्रमांक 01,02,03,07,08,09,12 मे एवं भुनेश्वर नागराज को वार्ड क्रमांक 04,05,06,10,11,13,14 और 15 मे बढत मिली। वही इस 09 नये चेहरे नगर पंचायत की सत्ता में पार्षद के रूप में सामने आये। परिणामो की घोषणा के बाद से ही नगरवासियो एवं वार्ड वासियो ने जमकर रंग गुलाल खेला, पटाखे फोडे, जिसके बाद प्रत्याशियो को रिर्टनिंग आफिसर के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिसके बाद सभी विजयी प्रत्याशी अपने अपने वार्डों और नगर मे ढोल नगाडो के साथ नगर में विजय जुलुस निकालकर नगरवासियो को आभार व्यक्त किया। वही सभी प्रत्याशी माँ शीतला सहित अन्य मंदिरो में जाकर भगवान और माँ का आशीर्वाद लिया, वही इस चुनाव मे भाजपा के कुछ गलत टिकट वितरण में भाजपा की पार्षद की कुछ सीटे कम कर दी। वही इस पुरे चुनाव को सम्पन्न कराने मे प्रशासन का पुर्ण सहयोग रहा। वहॉ सत्ता क़े विपरीत नगर में सत्ता बैठने की परंपरा कायम रही।
काग्रेस के भुनेश्वर नागराज ने भाजपा के प्यारेलाल देवांगन को 167 वोटो से पटकनी देकर जीत हासिल की

15
Feb