CG NEWS- एक वर्ष में भाजपा सरकार ने छग में विकास के अनेकों काम कर दिखाए: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

 

 

सक्ती। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज शुभम ग्रींस में भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के पक्ष में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एक वर्ष में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में विकास के अनेकों काम कर दिखाया है कांग्रेस केवल घोषणाएं कर जनता के साथ मजाक करने का काम किया है भाजपा एक वर्ष में महतारीं वन्दन योजना पीएम आवास, किसानों का उत्थान 21, क्विंटल धान 3100, रुपए में खरीद रही है भाजपा ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है आप सभी जनता के आशीर्वाद से डबल ईंजन की सरकार अब प्रदेश में ट्रिपल इंजन कि सरकार बन कर सभी नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करेगी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा नक्सलवाद रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा था। जिससे छत्तीसगढ़ में हमेशा दहशत बना रहता था परंतु छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनते ही नक्सलियों का अंत करने में लगी है और 2026 तक छत्तीसगढ़ से पूरा नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।

Related News

 

 

Related News