CG News: भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गेवरा दीपका: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बुधवार, 8 जनवरी को दीपका स्थित अपने निवास स्थान जेएस अशोका लॉज में विभिन्न मंडल कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

मनोज शर्मा ने परिचयात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पालन करना और चुनावों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

मनोज शर्मा ने जनसंपर्क अभियान को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि पार्टी की नीतियां और विचारधारा व्यापक स्तर पर जनसमूह तक पहुंच सके। उन्होंने सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ मिलकर काम करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Related News

बैठक में भाजपा के विभिन्न मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित कार्यकर्ताओं में शिवचरण राठौर, द्वारिका शर्मा, अरुणीश तिवारी, महेंद्र सिंह, राजेंद्र राजपूत, मनी सिंह बाबा, रोहित राठौर, आनंद राठौर, राधेश्याम सिंह, हरीश नायर, निलेश साहू, विकास सोनी, गोयल कंवर, चंद्रपाल सिंह, लक्ष्मी महाराज, विजय जगत, रवि पटेल, शैलेश सिंह सहित कई अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देने और चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। मनोज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा जताया।

 

 

Related News