Vice presidential candidate : नीतीश का राजग से नाता तोड़ने का मूल कारण उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना
Vice presidential candidate : पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने का मूल कारण उन्हें (नीतीश कुमार) उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना है।
Vice presidential candidate : PM मोदी ने बुधवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया कि श्री कुमार ने बिहार राजग से नाता तोड़ने का जो निर्णय लिया है उसके पीछे मूल कारण था कि वह खुद को देश का उप राष्ट्रपति बनाना चाहते थे लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं थी।
नीतीश कुमार के निकटस्थ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेताओं ने हाल ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नीतीश कुमार को उप राष्ट्रपति बनाने की बात कही थी। हालांकि भाजपा ने इस पर विचार नहीं किया।
also read : Ajadee ke amrt mahotsav : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का आगाज
Vice presidential candidate : भाजपा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार के राजग से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ जाने का यह एक प्रमुख कारण रहा।
नीतीश कुमार ने राजग से नाता तोड़ने के दौरान कई सफेद झूठ बोले हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कहना है कि बिना उनकी सहमति के नीतीश आरसीपी सिंह को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया, जो सरासर झूठ है।