Importance of studies : पढ़ाई के महत्व को लेकर कलेक्टर ने युवा बच्चों को क्या कहा ,जानिए
Importance of studies : भानुप्रतापपुर। जिला कलेक्टर प्रियंका शुक्ला भानुप्रतापपुर स्थिति आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुची इस दरम्यान उन्होंने बच्चों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। व बोली कि आप लोग खुश होकर मेहनत से पढ़ाई करे आने वाले दिनों में कांकेर जिले में आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियरिं के लाईन लगा दीजिए।
Importance of studies : आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में बच्चों के साथ समय बिताया। क्लास थर्ड के छोटे बच्चों से मिलकर उनका पोयम भी सुनी व उन्हें चॉकलेट दिया। वही 9 क्लास के युवा बच्चों के साथ पढ़ाई का महत्व, कैसे पढना चाहिए, पढ़ाई क्यो जरूरी है, व आगे चलकर आप क्या बनना चाहते हो, जैसे सवाल बच्चों से पूछी गई।
Importance of studies : कुछ बच्चों ने आईएफएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने की बात कही तो कुछ सोशल मीडिया से जुड़कर समाज सेवा की बात कही। कलेक्टर मेडम ने कही के आप लोगो के पास अभी खोने के लिए कुछ भी नही है, समय है खूब मेहनत कर उच्चे पदों में नियुक्त होकर अपने माँ-बाप परिवार,ब्लाक,जिला व प्रदेश का गौरव बढ़ाये।
Importance of studies : स्कूल के अलावा डायनोस्टिक सेंटर पहुची व जायजा लिया, इस दरम्यान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मैं कलेक्टर के साथ डॉक्टर भी हूँ मैं जानती हूँ कि लोगो कोईलाज के दौरान जांच में ज्यादा राशि खर्च होती है,यदि डायनोस्टिक सेंटर में तमाम सुविधा उपलब्ध हो जाएगा तो बहुत कुछ राहत मिलेगा।
Importance of studies : तत्पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचे एवं ओपीडी से लेकर वार्ड तक विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया। उपचार कराने भर्ती सभी मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना है, हॉस्पिटल में मिल रहे तमाम सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वही पत्रकार व आमजनो ने महिला डॉक्टर की कमी व अन्य समस्याओं से अवगत कराएं जिसे जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।
Bitcoin trading : बिटकॉइन व्यापार के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में हो रही आतंकी फंडिंग : एसआईए