रिटायर्ड डीएसपी विभुदीप नंद ने छोड़ी भाजपा, स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज को बताया कारण

रमेश गुप्ता

भिलाई। छत्तीसगढ़ पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी विभूदीप नंद ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले दिनों प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज से वे व्यथित हैं और इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता छोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस्तीफा गरियाबंद जिला भाजपा अध्यक्ष को भेज दिया है।

बता दें विभूदीप नंद ने 1984 में एसआई के तौर पर सीजी पुलिस ज्वाइन की थी। इसके बाद वे 2022 में डीएसपी के पद पर रिटायर हुए। लगभग 45 साल की सर्विस के बाद भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। ग्राउंड लेवल पर आदीवासियों के लिए कुछ करने की इच्छा लेकर राजनीति से जुडें। हालांकि जल्द ही उनका भाजपा से मोहभंग हो गया और आज उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

रिटायर्ड डीएसपी नंद ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने अपने 45 वर्षों की सेवा के दौरान कभी भी इस तरह लाठीचार्ज नहीं किया। केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार से प्रेरित होकर भाजपा ज्वाइन की थी। हाल के दिनों में दिल्ली के जंतर मंतर पर जो हुआ उसने काफी पीड़ा पहुंचाई। हक के लिए प्रोटेस्ट करने वाले छात्रों पर पुलिस ने लाठियां चलाई जो सही नहीं था। छोटे बच्चों से लेकिन छात्राओं को पीटा। स्टूडेंट्स के खिलाफ पुलिस की ऐसी बर्बरता पहले कभी नहीं देखी। इन सभी कारणों से मन व्यथित हो गया और इसलिए भाजपा छोड़ने का निर्णय ले लिया। विभूदीप नंद ने बताया कि उन्होंने जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *