अगले 2 दिनों में कैसा रहेगा मौसम, जानिए मौसम विभाग का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए नई जानकारी जारी की है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा 3 सेमी तक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि अब तक राज्य में औसत से करीब 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में उत्तर और मध्य इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

तापमान में बढ़ोतरी और गर्म इलाके

बीते शुक्रवार को प्रदेश में तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई। इसके साथ ही रायपुर और दुर्ग सबसे गर्म इलाके रहे। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा था। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ ने अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं को अपनी तरफ खींच लिया। इसके कारण असम और बिहार में मानसूनी गतिविधियां बढ़ रही हैं। छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल बताते हुए वैज्ञानिकों ने कहा कि मानसून पूरी तरह रुकने जैसी स्थिति तो नहीं होगी, लेकिन इस बदलाव की वजह से बारिश का दायरा काफी सीमित हो जाएगा।

इन 23 जिलों में चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर शनिवार सुबह 10 बजे तक अलर्ट जारी किया है। इसमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, कोंडागांव, कांकेर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *