हिमाचल में कुदरत का कहर, मासूम बच्ची समेत इतने लोगों की गई जान

नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में शुक्रवार को एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। उदयपुर से किलाड़ जाने वाले मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। इस मलबे की चपेट में कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी पूरी तरह दब गई। इस भयानक हादसे में छह महीने की एक मासूम बच्ची समेत कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। घटना की पुष्टि मौके पर पहुंचे विधायक डॉ. जनक राज ने की है।

लैंडस्लाइड के कारण एक दिन पहले बंद हुआ था सड़क

जानकारी के मुताबिक यह सड़क मार्ग एक दिन पहले ही लैंडस्लाइड के कारण बंद कर दिया गया था। इस वजह से सभी यात्री तिंदी क्षेत्र में ही रुके हुए थे। शुक्रवार को जैसे ही सड़क को दोबारा खोला गया, वैसे ही यह टैक्सी आगे के सफर के लिए रवाना हो गई। लेकिन कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ दरक गया और भारी मलबा सीधे चलती हुई टैक्सी पर आ गिरा। वाहन में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

बचाव दल मौके पर पहुंचा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया। लगातार हो रही बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पहाड़ी रास्तों पर सफर करने से बचें और पूरी सावधानी बरतें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

l

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *