सरायपाली में निशुल्क हेल्थ कैंप: हरिद्वार के विशेषज्ञ करेंगे सभी प्रकार के दर्द का इलाज

0सभी प्रकार के दर्द का प्रभावी उपचार होगा 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : सरायपाली स्थित गुरु गोवलकर मंदिर स्कूल में आगामी 25 व 260जुलाई को आधुनिक और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से निःशुल्क उपचार किया जायेगा ।इस हेतु अग्रिम पंजीयन कराना आवश्यक है ।
इस संबंध में शिविर के आयोजक माधव कृपा ट्रस्ट एवं आयु मल्टी थेरेपी सेंटर, सरायपाली ने जानकारी देते हुवे बताया कि उनके व मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आधुनिक विज्ञान चिकित्सा व आयुर्वेद के विशेषज्ञ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के आचार्य हृदयानंद जी द्वारा विभिन्न रोगों जिनमें स्लिप डिस्क , साईटीका (कूल्हे से पैर में दर्द) ,कमर दर्द ,सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, गर्दन दर्द ,घुटने का दर्द ,कंधे का दर्द ,जोड़ों व मांसपेशियों का दर्द ,सिरदर्द, माइग्रेन, पीठ दर्द आदि सभी प्रकार के दर्द जैसी समस्याओं व अन्य बीमारियों का उपचार किया जायेगा । इसके साथ ही एक्यूपंचर , कैपिंग थेरेपी , चीरो प्रैक्टिक बीमारी का भी उपचार किया जायेगा ।
आयोजकों ने बताया कि आचार्य हृदयानंद जी को आधुनिक व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति का विगत 17 वर्षों से अनुभव रहा है । नगरवासियों को उनके अनुभव का लाभ मिल सके व संस्था के स्वस्थ जीवन हमारा लक्ष्य के इस विचारधारा को ध्यान में रखते हुवे उक्त निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
यह शिविर दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जायेगा । अग्रिम पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 83650 41301 व 8770958658 से संपर्क किया जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *