भाटापारा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश

राजकुमार मल

भाटापारा- छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के भाटापारा आगमन पर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील माहेश्वरी के भाटापारा स्थित निवास कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, बाजा, मंत्रोच्चार एवं पुष्पगुच्छों से उनका अभिनंदन करते हुए जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख के साथी बनते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और समाज के हर वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। आज आवश्यकता है कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करें तथा जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाती रहेगी और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेगी।
डॉ. महंत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को सशक्त बनाने का संकल्प लें तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील माहेश्वरी ने कहा कि “नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का भाटापारा आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आया है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। हम सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यदु, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, अभिनव यदु, भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमर मंडावी,सिमगा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू भाटिया,किसान नेता कुबेर यदु, जिला कांग्रेस महामंत्री लक्ष्मी पांडे, नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर,गोपाल साहू, आबिद खान, सुंदर साहू, विवेक अग्रवाल,अशोक तिवारी,सत्यनारायण जोशी,राजा तिवारी, मनमोहन कुर्रे,त्रिलोक सलूजा,अय्यूब बांठिया,पुनीत दास मानिकपुरी,ओमप्रकाश यदु, नरेश चौबे,प्रमेंद्र तिवारी, गेंदू साव, चंद्रकांत खूँटे, प्रमिला साहू, गोपाल शर्मा, भुनेश्वर शर्मा, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *