अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा किशोरी बालिका स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

बलौदा बाजार : अल्ट्राटेक रावन सीएसआर द्वारा 16 जुलाई को मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री एवं प्रशासनिक प्रमुख संजीव मिश्रा के मार्गदर्शन में किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, नेवारी में किशोरी बालिका स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं की 110 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्वास्थ्य केन्द्र नेवारी की सीएचओ सीमा कंवर ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, एनीमिया की रोकथाम व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर आरएचओ विजय साहू ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए छात्राओं को सेनेटरी पैड के सही उपयोग, उसे कितनी अवधि में बदलना चाहिए, स्वच्छता बनाए रखने के तरीके तथा मासिक धर्म के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने मासिक धर्म प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ साझा करते हुए व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आवश्यक सावधानियों पर विशेष जोर दिया तथा छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया साथ ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु सभी प्रतिभागियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं सहज तरीके से किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन से शिक्षिका सारिका सोम, जय लक्ष्मी धगेश, ममता शर्मा एवं यामिनी वर्मा की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर अधिकारी ज्योत्सना पति एवं रंजय पाण्डेय तथा सीएसआर टीम से सुरेन्द्र यादव, हेमलता ध्रुव, सुनिता निषाद, गुमान साहू एवं साहिल बांधे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *