सक्ती ,जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामो मे चल रहे अवैध जुआ सट्टा, अवैध गांजा शराब बिकी एवं परिवहन करने वालो अपराधियो के उपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सक्त निर्देश पर थाना प्रभारी ने मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये कुछ जुवाडियान मोटर सायकल कमांक CG 11 BJ 8598 का चालक, मोटर सायकल क्रमांक ब्ळ 13 BA 2125 का चालक एवं मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AZ 2769 का चालक पुलिस को देखकर अपने अपने मोटर सायकल को छोडकर भाग गये। जुवाडियान धरमपाल सतनामी पिता मोहरसाय उम्र 51 वर्ष साकिन अडभार से फड से 650 रूपये पास से 750 रूपये कुल 1400 रूपये एवं एक नग मोटर सायकल कमांक CG 11 BS 3996 पल्सर किमती 70000 रूपय, अजीत कुमार मिरी पिता बहादुर मिरी उम्र 35 वर्ष साकिन बडे देवगांव फड से 840 रूपये पास से 460 रूपये कुल 1300 रूपये एवं एक नग मोटर सायकल कमांक CG 13 A 6543 सी डि डिलक्स किमती 40000 रूपये, घासीराम चंद्रा पिता शिवप्रसाद चंद्रा उम्र 45 वर्ष साकिन करिगांव फड से 510 रूपये पास से 690 रूपये कुल 1200 रूपये, सोनू कुमार धोबी पिता साहदेव उम्र 27 वर्ष सााकिन सकर्रा फड़ से 720 रूपये पास से 380 रूपये कुल 1100 रूपये एवं एक नग मोटर सायकल कमांक CG 13 AY 5294 अपाचे किमती 80000 रूपये। नगदी रकम 5000 रूपये, एक नग प्लास्टिक बोरी, एक गड्डी 52 पत्ती ताश, 06 नग मोटर सायकल जुमला किमती 350000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपीयो को दिनांक 12.07.2026 को 16:50 बजे गिरफतार कर जुर्म जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर छोडा गया वापसी पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में सउनि बिसोहन चंद्रा, प्रधान आरक्षक लालबहादुर चंद्रा, प्रधान आरक्षक अक्षय सारथी, आर. तिलेश नेताम, प्रीतम सिदार का सराहनीय योगदान रहा।