एकतरफा फैसला पड़ा भारी, बीजेपी छोड़ रहे कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव ने बीजेपी के भीतर बड़ी हलचल पैदा कर दी है। पार्टी द्वारा आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दतिया में विरोध की आग भड़क गई है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने इस फैसले का कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।

सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, हाईवे जाम

टिकट वितरण के विरोध में दतिया शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। जगह-जगह दुकानें बंद करवा दी गई हैं और आक्रोशित कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। कार्यकर्ताओं ने मुख्य हाईवे को जाम कर दिया है और टायर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

संगठन में सामूहिक इस्तीफों की झड़ी

इस बवाल के बीच सबसे बड़ा झटका बीजेपी संगठन को लगा है। पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को अपना सामूहिक इस्तीफा भेज दिया है। उनके साथ ही दतिया के सभी बीजेपी पार्षदों ने भी अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। अध्यक्ष ने पत्र में पार्टी के इस फैसले को एकतरफा और कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *