हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है। इनमें से योगिनी एकादशी को विशेष दर्जा दिया गया है। आज 10 जुलाई 2026 को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित इस दिन की महिमा पुराणों में भी बताई गई है।

व्रत का फल और महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को अत्यंत शुभ फल मिलते हैं। यह व्रत करने वाले भक्तों को 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यह व्रत रखता है, उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
योगिनी एकादशी का समय और तिथि
साल 2026 में योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई दिन शुक्रवार को रखा जा रहा है। एकादशी तिथि 10 जुलाई की सुबह 8 बजकर 16 मिनट से शुरू हो चुकी है। इस तिथि का समापन 11 जुलाई शनिवार की सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार आज ही व्रत का पालन करना सबसे श्रेष्ठ है।